
देहरादून की कोतवाली लक़खी बाग पुलिस चौकी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार तरुण आहूजा व सलमान के द्वारा अपने-अपने दो पहिया वाहनों के चोरी होने के संबंध में दिनांक 17/02/2025 को कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र दिये गए, जिसके आधार पर चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संधिक्त व्यक्तियों की फुटेज प्राप्त की गई साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए उक्त घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे कॉलोनी तिराहा लक्खी बाग के पास से 02 अभियुक्तों सूरज शीतल व सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उक्त मुकदमो से संबंधित चोरी किए गए 02 दुपहिया वाहन (बुलेट व स्कूटी) बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले हैं तथा आपस मे दोस्त हैं। दोनो अभियुक्त नशे के आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त बुलेट मोटरसाइकिल को रेलवे स्टेशन के सामने से तथा स्कूटी को पलटन बाजार से रात्रि में चोरी किया गया था। दोनो अभियुक्त चोरी किये गए वाहनों को बेचने की फिराक में घूम रहे थे, तभी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
*बरामदगी*
1- बुलेट काला रंग न0- UA-07-Q 9866
2- स्कूटी एक्टिवा ब्राउन रंग न0- UP-11-AZ-2867
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- सूरज शीतल पुत्र अशोक कुमार निवासी पॉलीटेक्निक कैम्पस, शक्ति विहार, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष।
2- सुनील कुमार पुत्र उम्मेद सिंह निवासी मोहल्ला उफल्डा, निकट प्रयाग डेरी, श्री नगर, पौड़ी गढ़वाल उम्र 25 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 आशीष कुमार (चौकी प्रभारी लक्खी बाग)
2- उ0नि0 देवेन्द्र पंवार
3- का0 संदीप
4- का0 विनोद सिंह
5- का0 ब्रिजेश
6- का0 राजेश कुंवर

More Stories
पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस मामले मे फरार चल रहे दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार !
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !
उत्तराखंड मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड मे उठाएगी जन जन से जुड़े मुद्दे,प्रदेश अध्यक्ष रिवर्स माइग्रेशन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, होमस्टे और पर्यटन विकास को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए सरकार से करेंगी वार्ता !