
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) को तामील कराते हुए कोटद्वार पुलिस द्वारा चैक बाउंस (धारा-138 NI Act) के मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आदित्य राठी, निवासी- नारसन जनपद हरिद्वार एवं दिनेश चन्द्र नोटियाल, निवासी-मोटाढाक, कोटद्वार के विरुद्ध चैक बाउंस संबंधी प्रकरण में माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद भी उक्त दोनों अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा वारंट जारी होने की जानकारी मिलने पर अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिसके पश्चात कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी-सुरागरसी करते हुए उक्त दोनों अभियुक्तों आदित्य राठी को बीईएल रोड तथा दिनेश चन्द्र नौटियाल को सुभाष चौक कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 शशिभूषण जोशी
2. उ0नि0 सयद्दुल बहार
3. का0 दीपक मेवाड
4. का0 मुकेश
5. का0 201 राकेश आजाद

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही