
मसूरी की खस्ताहाल सडको को देख कर कल जिलाधिकारी श्रीमति सोनिका ने पेयजल निगम के ठेकेदारो को 24 घंटे के अंदर सडको की मरम्मत शुरू करने के आदेश दिये थे लेकिन पेयजल निगम और ठेकेदारो के कान पर जूं नही रेंगी तो आज उनके खिलाफ मसूरी थाने मे राजेश नैथानी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी ने एक तहरीर दी जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि विगत कुछ माह पूर्व मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में माल रोड व अन्य स्थानों पर मसूरी पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। जिसमें पेयजल निगम द्वारा ठेकेदार के माध्यम से मसूरी की सड़कों को खोदकर उसमें पाइप लाइन बिछाई गई थी। उसके पश्चात पेयजल निगम व ठेकेदार द्वारा उक्त सड़कों की मरम्मत हेतु निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया था जिस कारण मसूरी की सड़कों में काफी गड्ढे बन गए थे। तथा सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। काफी समय व्यतीत होने के उपरांत भी पेयजल निगम द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या 68/2022 धारा 288 आईपीसी बनाम पेयजल निगम व संबंधित ठेकेदार पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उप निरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द