
जनपद में लगातार डेंगू के मरीज चयनित हो रहे हैं आज आज जनपद देहरादून में 35 डेंगू के पॉजिटिव रोगी पाए गए जिनमें से 9 रोगी विभिन्न चिकित्सालय में एडमिट है जिनकी स्थिति ठीक है इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में 330 डेंगू के रोगी पाए गए सभी रोगियों के क्षेत्र में आशा वर्कर एवं नगर निगम के वर्करों के द्वारा आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है जन सामान्य को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है वर्तमान में जनपद देहरादून की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने डेंगू मलेरिया अधिकारी एवं नगर निगम को डेंगू के बचाव एवं जागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार के साथ ही सघन अभियान चलाते हुए फागिंग कार्य कराने के निर्देश दिए हैं निरंतर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में निरंतर फागिंग करवाने के निर्देश दिए।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!