
राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला योजना की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे डीपीसी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनहित की योजनाओं के प्रस्ताव को योजना में शामिल करना सुनश्चित करें। जिला योजना प्रारम्भिक तैयारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद का 119.99 करोड के परिव्यय में साज-सज्जा वाली व 3 लाख से कम लागत की योजनाओं को शामिल नहीं किया जायेगा। पौड़ी शहर में पेयजल आपूर्ति की लगातार आती शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एसके राय का वेतन रोकने व अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान प्रवीण सैनी का स्पाष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला योजना समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनहित की ऐसी योजनाओं को जिला योजना में शामिल करें जिससे लोगों की समस्याएं प्रत्यक्ष रुप से कम हो रही हों। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक जिला योजना की तैयारियों को लेकर एक और बैठक आहूत की जायेगी जिसमें योजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा के उपरान्त योजना परिव्यय की स्वीकृति हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में डीफओ गढ़वाल स्वपनिल अनिरुद्ध, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चंद गौड़, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, ईई लोनिवि केएस नेगी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा