राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
*अवैध हथियारों के साथ यारी, दूल्हे के दोस्त व दूल्हे को पड़ी भारी*
*दूल्हे के साथ दोस्त ने तमंचे संग वायरल की थी वीडियो*
*हरिद्वार पुलिस ने दूल्हे के दोस्त को तमंचे संग दबोचा, दूल्हे का 81 पुलिस एक्ट में किया चालान*
*थाना पथरी*
कुछ दिन पूर्व पथरी क्षेत्रांतर्गत शादी समारोह में दूल्हे व दूल्हे के दोस्त का तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में पथरी पुलिस द्वारा ग्राम झाबरी से दूल्हे के दोस्त अंशुल पुत्र सुशील को तमंचे के साथ दबोचा गया व दूल्हा सूरज पुत्र मुनिराम निवासी झाबरी थाना पथरी का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
अभियुक्त अंशुल उपरोक्त के विरूद्ध थाना पथरी पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त का नाम पता*
अंशुल पुत्र सुशील निवासी झाबरी थाना पथरी जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
एक तमंचा 315 बोर
*पुलिस टीम*
1- ASI नंन्दकिशोर
2- कां0 534 राकेश नेगी

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!