
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत अधिकारियों व कार्मिकों को मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।
सम्मानित होने वाले अधिकारी/कार्मिकों में जनपद में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल को आगामी 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस-2024) के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (मेडल) से सम्मानित किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे सहित जनपद के समस्त पुलिस बल ने सम्मानित होने जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को बधाई दी है। पुलिस उपाधीक्षक को मिलने वाला सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए एक गौरव का क्षण है तथा इससे जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस कार्मिक कार्मिक भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक