
उत्तराखण्ड में मच्छर जनित रोग डेंगू एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। उत्तराखण्ड राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की अधिसूचना ‘उत्तराखण्ड महामारी (मलेरिया एवं डेंगू ) विनिमय 2019’ दिनांक 27 सितम्बर 2019 को जारी की जा चुकी है। 2- दिनांक 25.08.2023 को अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में जनपद देहरादून के समस्त पैथोलॉजिस्ट के साथ डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम से सम्बंधित बैठक में सर्वसम्मति से डेंगू जांच दरें निर्धारित किये जाने सम्बंधी सहमति प्राप्त हुई है।
3- अतः आपसे अनुरोध है कि डेंगू रोग के कार्ड एवं एलाइजा आदि की जांच जनहित में निम्नानुसार दरों पर समस्त प्रयोगशालाओं / चिकित्सालयों में किये जाने का कष्ट करें तथा कृत कार्यवाही एंव डेंगू केसों की प्रतिदिन की सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के आई०डी०एस०पी० प्रकोष्ठ की ई-मेल idspdehradun@gmail.com पर प्रतिदिन उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि डेंगू रेपिड जांच एंव एलाइजा ( ELISA ) जांच की निर्धारित दरों की रेट लिस्ट अपन-अपने चिकित्सालयों / पैथोलाजी लैब में चस्पा करेंगें एवं इसी के अनुसार ही जनमानस से डेंगू जांच शुल्क लेंगें।

More Stories
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !
उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले