देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ गांव हिमनी में बीते दिनों से पशुओं में होने वाली बिमारियों से काश्तकारों के पशुओं की मौतें हो रही थी। जिस पर रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से मंगलवार को पशुओं का मेडिकल कैम्प लगाया गया। जिसके तीस से अधिक पशुओं की जांच कर दवाई और टीकाकरण किया गया।
डा, राज बल्लभ ने बताया कि काश्तकारों के पालतु जानवरों सामान्य बुखार की सीजनल बीमारी पाई गई। पशुपालकों के घर-घर जा कर टीकाकरण और दवाई दी गई है। पशुधन प्रसार अधिकारी गंगा दंत जुयाल ने कहा कि वलाण गांव में पशुओं में बीमारी फैलने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। जब गांव में मैडिकल टीम पहुंची तो वलाण गांव में एक भी पशु बीमार नहीं मिला है। टीम वापस लौट गई है। मेडिकल टीम में फार्मासिस्ट बीपी थपलियाल, वैक्सीनेटर हीरा सिंह, पशुधन सहायक नारायण सिंह, आदि मौजूद थे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में विशेष अभियान का आयोजन, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य