देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैम्प कार्यालय में उनसे भेंट कर मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों की चिर प्रतिक्षित मांग पत्रकार कल्याण कोष में 5 करोड़ की अतिरिक्त वृद्धि, पत्रकारों को जीवन बीमे की सुविधा, तहसील स्तरीय प्रेस मान्यता, पाक्षिक व मासिक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को भी प्रेस मान्यता प्रदान करना आदि की घोषणा की गई। जिसकी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की भूरि भूरी प्रसंसा की गई। मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, डॉ. बीडी शर्मा, प्रदेश महासचिव, एसएन उपाध्याय प्रदेश कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंघल, प्रदेश सचिव श्रीमती प्रेमलता भरतरी, हरीश खनेड़ा, जिला अध्यक्ष नवीन जोशी, जिला महासचिव रजत शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे । इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ. बीडी शर्मा ने पत्रकार हितों के लिए उठाए गए कदमों के प्रति मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इन कदमों से पत्रकारों में प्रसन्नता है। पत्रकारों की बाकी मांगों के प्रति भी ध्यान देते हुए उनके हितों के प्रति भविष्य में मुख्यमंत्री का सहयोग प्रदेश के पत्रकारों को मिलता रहेगा।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान