थाना त्यूणी पर सूचना प्राप्त हुई की एक शव टोंस नदी में दिखाई दे रहा है, सूचना पर थाना त्यूणी से फोर्स मय SDRF के टोंस नदी अणु के पास गए तो टोंस नदी के बीचों बीच एक शव तैरता दिखाई दिया, जिसे SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला। शव काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसकी शिनाख्त हेतु प्रचार प्रसार कर आसपास के थानों को सूचित किया गया तथा शव को शिनाख्त हेतु रा0प्रा0 स्वा0 केंद्र त्यूणी लाया गया। जहाँ फते सिंह S/O खांतूराम निवासी ग्राम खडोग, थाना नेरवा,जिला शिमला हि0प्र0 के द्वारा आकर शव की शिनाख्त अपने पिता खंतूराम पुत्र श्री गोडूराम निवासी ग्राम खड़ोग नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 65 वर्ष के रूप में की गई तथा दिनाक 21/02/2024 से अपने पिता के घर से बिना बताए कही चले जाने तथा इस संबंध में थाना नेरवा में उनकी गुमशुदगी दर्ज होना बताया गया।प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है, मौके पर घटनास्थल व आस-पास से कोई सुसाईड नोट नही मिला है। मृतक के शव की पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को वास्ते पास्टमार्टम विकासनगर भिजवाया गया है।

More Stories
देहरादून की सहसपुर पुलिस और प्रसासन ने आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगो के मकानो पर घुमाया बुलडोज़र, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बना लिए थे पक्के मकान, पुलिस और प्रसासन ने अपराधियों के सम्राज्य को किया नेस्तनाबूत !
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*