
*एसएसपी देहरादून का स्पष्ट संदेश, अपराधियों को शह देने वाले हो जाए सावधान*
*नही बक्शा जायेगा अपराधियो का साथ देने वाले किसी भी शख्स को*
*दून पुलिस द्वारा अभियुक्त की जमानत लेने वाले जमानती के घर कि की गई कुर्की*
*अपराधियों को शह देकर अपराध को बढ़ावा देने वालो को नहीं जायेगा बक्शा, ऐसे व्यक्ति भी जायेंगे सलाखों के पीछे :- एसएसपी देहरादून*
*कोतवाली डोईवाला*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार मा0 न्या0 से प्राप्त वारण्ट व विभिन्न आदेशो का शीघ्रता से तामिल कर निस्तारण किये जाने के अनुक्रम मे माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा वाद संख्या- 42/17 राज्य बनाम राजेन्द्र आदि में रिकवरी/कुर्की वारंट निर्गत किये जाने पर डोईवाला पुलिस द्वारा वाद उपरोक्त मे अभियुक्त की जमानत लेने वाले जामिनान राजेंद्र पुत्र तुगंलराम निवासी हंसूवाला डोईवाला जनपद देहरादून के घर पर कुर्की कर नियमानुसार जामिनान उपरोक्त की सम्पति कुर्क की गयी।
सम्बन्धित मा0 न्या0 को जामिनान उपरोक्त की कुर्की किये जाने के संबंध मे रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त