
अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध दून पुलिस की बडी कार्रवाई त्यौहारी सीजन के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध की गई कार्यवाही अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 35 दुकानदारों से अतिक्रमण हटवाकर उनका पुलिस एक्ट में किया चालान, वसूला जुर्माना*
*एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की दिये हैं निर्देश*
*थाना रायपुर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 23-10-23 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर फड़- फेरी का सामान, ठेली व अन्य सामान लगाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाए जाने हेतु 05 टीमें बनाकर रवाना की गई। गठित पुलिस टीमों द्वारा चूना भट्टा से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से नालापानी चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से डील, महाराणा प्रताप चौक से शिव मंदिर तथा शिव मंदिर से चक्की नंबर चार तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लगाये गये फड़ फेरी के सामान, ठेली तथा अन्य सामान को हटाया गया, साथ ही ऐसे 35 दुकानदारों का पुलिस एक्ट में चालान कर 17500/-रुपये जुर्माना वसूला गया।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा