
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला में आज क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूड़ी ने सड़कों पर आवारा और बेसहारा घूम रहे गौवंशों के लिए बनाई गई गौशाला का विधिवत उद्घघाटन किया। अपने संबोधन में श्रीमती खंडूड़ी ने कहा कि कोटद्वार की सड़कों पर आवारा और बेसहारा घूम रहे गौवंश को शीघ्र ही इस गौशाला में रखा जाएगा। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने कहा कि काशीरामपुर तल्ला में नगर निगम कोटद्वार की ओर से बनाई गई गौशाला का संचालन राजस्थान में गौशाला चलाने वाली संस्था को सौंपा गया है। गौशाला में लगभग ढाई सौ गौवंशों के रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गौशाला में गायों की सेवा के साथ ही बीमार गायों का उपचार भी किया जाएगा। इस दौरान यहां मुक्तिधाम, काली माता मंदिर के नजदीक बनाई गई गौशाला में गौ सेवा कर रहे गोपाल अग्रवाल को सम्मानित भी किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजेन्द्र अंथवाल, सहायक नगर आयुक्त चन्दशेखर शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में अरशद, असलम व भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त