
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला में आज क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूड़ी ने सड़कों पर आवारा और बेसहारा घूम रहे गौवंशों के लिए बनाई गई गौशाला का विधिवत उद्घघाटन किया। अपने संबोधन में श्रीमती खंडूड़ी ने कहा कि कोटद्वार की सड़कों पर आवारा और बेसहारा घूम रहे गौवंश को शीघ्र ही इस गौशाला में रखा जाएगा। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने कहा कि काशीरामपुर तल्ला में नगर निगम कोटद्वार की ओर से बनाई गई गौशाला का संचालन राजस्थान में गौशाला चलाने वाली संस्था को सौंपा गया है। गौशाला में लगभग ढाई सौ गौवंशों के रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गौशाला में गायों की सेवा के साथ ही बीमार गायों का उपचार भी किया जाएगा। इस दौरान यहां मुक्तिधाम, काली माता मंदिर के नजदीक बनाई गई गौशाला में गौ सेवा कर रहे गोपाल अग्रवाल को सम्मानित भी किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजेन्द्र अंथवाल, सहायक नगर आयुक्त चन्दशेखर शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में अरशद, असलम व भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!