ऋषिकेशः दिल्ली से तपोवन घूमने पहुंचे एक युवक और युवती नीम बीच पर नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस दोनों की तलाश गंगा में कर रही है। फिलहाल गंगा में युवक और युवती का कुछ पता नहीं चला है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि तपोवन नीम बीच पर नहाने के दौरान एक युवक और युवती गंगा में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
लोगों से पूछताछ के बाद गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया गया। फिलहाल गंगा में युवक और युवती का कुछ पता नहीं चला है। मौके पर कुछ सामान बरामद हुआ है। जिसमें एक पर्स भी पुलिस को मिला। जिसमें मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान 26 वर्षीय लवप्रीत निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली और युवती की पहचान नेहा राठौर निवासी संत नगर करोल बाग दिल्ली के रूप में हुई है।
दोनों ने तपोवन से बाइक घूमने के लिए किराए पर ली थी। जिसे लेकर वह नीम बीच पहुंचे थे। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत क़ी बड़ी कार्यवाही, अदालत के आदेश पर 18 वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
कलयुगी बेटे ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट,छोटी सी बात से नाराज होकर बाप को घोप दिया था चाकू.!
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि