
देहरादून दिनांक 10 जुलाई 2023, मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कल 11 जुलाई 2023 को जनपद के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त शासकीय, गैर शासकीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं।
जिन स्कूल एवं कॉलेजों में परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित हैं, वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं संचालित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के अन्य समस्त स्कूल/कॉलेज , आंगनवाडी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त स्कूलों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को समस्त आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आदेशों का परिपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री