
*जब बारिश के कारण जगह-जगह आया मलबा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर कांवड़ियों को उनके गन्तव्यों को पहुँचाने में की मदद।*
*कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा कराने को लेकर जुटी पौड़ी पुलिस।*
आज दिनांक 10.07.2023 को श्री नीलकंठ कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश के बीच यातायात व्यवस्था संभालने व यात्रा मार्गों पर जगह-जगह मलबा आने से यात्रा रुट अवरुद्ध होने पर यातायात को सुचारु रुप से चलाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी स्वयं अपनी टीम के साथ यात्रा रूटों पर उतरी।
बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। जहाँ-जहाँ JCB की जरुरत पड़ी, वहाँ तुरन्त कंट्रोल रुम से सम्पर्क कर JCB उपलब्ध करवायी गयी। जिससे यात्रा मार्ग सुचारु हो जाये। सेक्टर पुलिस अधिकारी जो रुट पर मौजूद थे, उनके द्वारा कांवड़ियों को अनाउन्स करके अवरुद्ध मार्ग में जाने से रोका गया। नदी का जल स्तर बढने से बीन नदी पर पर्याप्त फोर्स तैनात कर श्रद्धालुओं को नदी पार नहीं करने दिया जा रहा है। साथ ही कांवड़ियों से अपील भी की गयी कि सावधानीपूर्वक वाहन चलायें, आग्रह है कि मौसम को देखकर ही आगे का सफर करें|

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 4 लाख रुo कीमत के 8 मोबाइल फोनो को पुलिस ने किया बरामद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार