उत्तराखंड में वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश……
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव को समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में वनाग्नि की दृष्टि से समय बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए तत्काल समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाए।
साथ ही विभागीय अधिकारी बेहतर तालमेल से कार्य करें ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। सभी संबंधित विभागों की बैठक कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।इस कार्य में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही