
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
*SSP NAINITAL ने इस बार पुलिस की होली मिलन का तरीका ही बदल कर रख दिया इस बार जवान नहीं बल्कि कप्तान ने खुद ड्यूटी पॉइंट में खड़े जवानों के पास पहुंचकर जवानो को लंच पैकेट, रंग, मिठाई के साथ हौसला अफजाई कर होली मनाई आपको बता दे कि प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर शहर सहित जनपद भर में पुलिस तैनात की गई थी। *शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।*
*एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे* पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर उन्हें लंच पैकेट, पकवान के साथ मिठाई से मुंह मीठा कराया।

*अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली।* सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई।
*एसएसपी ने जवानों को रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।*
उन्होंने भीमताल तिराहा, कोल्टेक्स, नरीमन तिराहा, खेड़ा, बनभूलपुरा, मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, मुखानी चौराहा, सेंटर हॉस्पिटल, ऊंचापुल, कठघरिया, लामाचौड़, आम्रपाली इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी महिला एवम अन्यपुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया।
सभी *कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।*
इस दौरान प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी*, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, प्रमोद पाठक पीआरओ समेत संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द