
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को लगातार सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैंकिंग के दौरान भाबर क्षेत्र के ग्राम नंदपुर, पो0 पदमपुर, मोटाढाक, कोटद्वार निवासी नशा तस्कर सागर नेगी पुत्र दीनदयाल सिंह नेगी को 3.60 लाख रुपए की 10.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा सीआईयू, उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार, कानि हरीश सीआईयू शामिल थे।

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग