
*थाना रायपुर* :-
दिनांक 12/13-02-2024 की रात्रि 12.40 बजे के लगभग थाना रायपुर को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गयी है । सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय कर्मचारीगणों के मौके पर पहुंचे, मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर फायर सर्विस की मदद से आग को बुझाया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस सं0: यू0के0-07-पीए-3990 के स्वामी श्री मनोज सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी रांझावाला रायपुर देहरादून है । उक्त बस जय दुर्गा ट्रेवल्स के नाम पर वाहन स्वामी द्वारा संचालित की जाती है तथा बुकिंग पर चलती है । रोज की भांति दिनांक: 12-02-2024 को वाहन स्वामी द्वारा बस को उक्त स्थान पर खडा किया गया था । प्रथम दृष्टया बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है । प्रकरण की जांच की जा रही है ।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन