
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
सिडकुल थाना क्षेत्र रावली महसूद में एक विधवा महिला से दरिंदगी कर फरार चल रहे आरोपी रजत का शव सोमवार को रुड़की गंग नहर से बरामद किया गया। इस सनसनीखेज मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है, जिससे पुलिस और जनता दोनों में हलचल मच गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बीते सप्ताह से फरार चल रहा था।उसकी गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दबाव बना रही थी इसी के चलते पुलिस द्वारा उसके मामा,भाई और चाचा को भी हिरासत में लिया गया था।इसी बीच सोमवार को स्थानीय लोगों द्वारा शव को नहर में बहते हुए देखा गया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उसकी जेब से मिले मोबाइल और पर्स की मदद से उसके परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराई गई उन्होंने रजत के रूप में उसकी शिनाख्त की। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि यह भी जांच का विषय है कि आरोपी ने आत्मग्लानि में यह कदम उठाया या यह कोई दुर्घटना थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है सच्चाई जल्द ही सामने लाई जाएगी

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण !
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस।
देश भर मे धूमधाम से मना होली का त्यौहार !