
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। सतपुली में आज आयोजित तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिये। तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तहसील दिवसों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं स्थल पर ही सुनें और विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण भी करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी विभागीय अधिकारी तहसील दिवस और ब्लॉक स्तरीय बैठकों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। साथ ही तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में क्षेत्र के लोगों ने मोटर मार्ग सुधारीकरण, पेयजल संबंधित, सिंचाई, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, सतपुली चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधित अन्य शिकायतें दर्ज करायीं।
इस दौरान जनपद स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। तहसील दिवस में तहसीलदार दीवान सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी एकेश्वर नरेश चंद्र सुयाल, पोखड़ा सूर्य प्रकाश शाह, द्वारीखाल जयकृत बिष्ट, बीईओ द्वारीखाल एस.एस. नेगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

More Stories
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।