देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर संवेदनशील मुद्दों पर राजनेतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाया है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं की लगातार बयान बाजी को कोरी राजनीति बताया है । आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का उत्तरकाशी के लापता केदार भंडारी के परिजनों के साथ धरने पर बैठकर भाषणबाजी करना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा था, जबकि इस प्रकरण में भी त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को हटाया गया था और पुलिस की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।
चौहान ने आरोप लगाया कि आज देहरादून में केदार सिंह भंडारी के परिजनों के साथ धरने में बैठकर कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी भावनाओं को भड़काने का काम किया । इससे पूर्व भी अंकिता मर्डर केस व दिल्ली के छावला प्रकरण में भी इसी तरह का प्रयास कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया । अब ऐसी कोशिश ये सभी असफल नेता लापता युवक केदार भंडारी के दूर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कर रहे हैं । उनका यह प्रयास भी सफल नही होने वाला क्योंकि प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक रोटियां सेकनी है इसलिए वह इन मामलों की गंभीरता एवं पीड़ित परिजनों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में जुटी है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश