राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
*थाना पथरी थाना क्षेत्र मे तीन लोगो को सोशल मीडिया पर बंदूक से फायर करते हुए रील बनाना मंहगा पड गया विडियो वायरल होने पर कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने रील में दिख रहे तीनों युवकों शहजाद, शहजान व निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ करने पर अलावलपुर निवासी तीनों सगे भाईयों ने बताया गया कि उन्होंने रिल बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक जो निसार के नाम पर रजिस्टर्ड है, से फायर कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। टीम ने घर की तलाशी लेकर एक बंदूक 12 बोर, 03 कारतूस व लाइसेंस बरामद किया। उपरोक्त संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।
*मु.अ.सं.-157/2023*
*धारा – 30 आर्म्स एक्ट व 336 भादवि*
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पते*
1- शहजाद पुत्र शहीद
2- शहजान पुत्र शहीद
3- निसार पुत्र शहीद
समस्त निवासी ग्राम अलावलपुर पथरी
*बरामदगी का विवरण*
एक 12 बोर बंदूक, तीन कारतूस व लाइसेंस
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक राजेंद्र पवार
2- ASI नंदकिशोर
3- HC 175 जसवंत बिष्ट
4- कां 1298 राजीव
5- कां 534 राकेश नेगी

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा