
दिनांक 13.11.25 को थाना काठगोदाम में वादी मुकदमा कृष्ण राम कोहली निवासी दामुवाढूंगा ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी कि दिनांक 9.11.25 की रात्रि में उनके कोहली बार में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके कर्मचारियों के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर *थाना काठगोदाम में एफ आई नंबर 146 /25 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।
*डॉ मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी हल्द्वानी को टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवं नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ विप्पू पुत्र रणजीत सिंह बिष्ट निवासी नियर अंबेडकर पार्क कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढ़ूंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल को आज दिनांक 14.11.25 को मुखबिर की सूचना पर रकसिया नाला दमुवाढ़ूंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *एक अदद अवैध तमंचे* को भी बरामद किया गया। अभियुक्त को जुर्म धारा 109(1) बीएन एस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है, अन्य संदिग्ध की भी तलाश जारी है।
*पुलिस टीम*
▫️उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा
▫️कांस्टेबल भानु प्रताप
📍 *एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश* 👉 जिले में किसी भी प्रकार की दबंगई और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून के विरुद्ध कृत्य करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त