
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
प्रसिद्ध समाज सेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल की 21वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा , स्वामी दयानंद आश्रम के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी साक्षात्कृर्तानंद सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र , मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल , अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती कुसुम कंडवाल द्वारा उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल को स्मरण कर उनकी याद में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए योग एवं नाड़ी वैद्य के क्षेत्र में डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी, योग एवं नाड़ी वैद्य क्षेत्र में डॉक्टर निशि भट्ट, सामाजिक क्षेत्र के लिए विक्रम सिंह पुंडीर, शिक्षा के क्षेत्र के लिए डॉक्टर अंजली वर्मा, सर्वाधिक 133 बार रक्तदान करने के क्षेत्र में राजेंद्र बिष्ट, स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए डॉक्टर प्रनीति दास, आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में ममता ममगाई, निशुल्क कोचिंग सेंटर चलाने के लिए विशाल भट्ट, स्वच्छ भारत अभियान के क्षेत्र के लिए अक्षय त्रिवेदी, खेलकूद के क्षेत्र के लिए सरदार हरविंद्र सिंह, उत्तराखंड इंटर बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी छात्र हरिश्चंद्र बिजल्वाण, हरज्ञान चंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हाई स्कूल में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर अमित बिष्ट, इंटर मीडिएट में विद्यालय में प्रथम स्थान पाने पर अमर सिंह को केंद्रीय मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रविवार को डोईवाला के वेडिंग पॉइंट में स्व. हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला की ओर से आयोजन किया गया।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !