राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
रुड़की के पनियाला रोड स्थित भाजपा पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ सिविल अस्पताल में जुट गई। बताया गया है कि 40 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जगपाल पनियाला रोड स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। जोगिंदर प्रॉपर्टी का कार्य करता था।
बाइक सवार बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने जोगिंदर पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चला दी। गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए जिसके बाद परिजन जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं। इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी घटनास्थल और सिविल अस्पताल में जुट गई। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि दीवार फाँदकर घर में घुसे तीन बदमाशों ने जोगिंदर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !