August 30, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी की मुनि की रेती पुलिस ने एक तमंचेबाज़ को किया गिरफ्तार,आरोपी के पास अवैध तमंचा और ज़िंदा कारतूस किये बरामद, बिहार का रहने वाला आरोपी उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर से खरीद कर लाया था तमंचा !

आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद को अपराध मुक्त करने हेतु जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में *संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/वस्तु* की तलाश हेतु पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।इसी क्रम में..

*दिनांक 21-06-2025* को पुलिस टीम द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान भद्रकाली चौकी क्षेत्र से *अभि0अंकित कुमार पुत्र स्व0 राम सुजीत शर्मा निवासी- ग्राम आलापुर थाना तेगडा जिला बेगूसराय बिहार हाल- होटल हाईकर हाउस बालक नाथ रोड तपोवन मुनिकीरेती टिoगऔर उम्र 20 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से *एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर* बरामद हुआ। अभि0 अंकित द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि वह तमंचा और कारतूस शौकिया तौर पर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाया था। अभि0 के विरूद् सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त:-*

अंकित कुमार पुत्र स्व0 राम सुजीत शर्मा निवासी- ग्राम आलापुर थाना तेगडा जिला बेगूसराय बिहार हाल- होटल हाईकर हाउस बालक नाथ रोड तपोवन मुनिकीरेती टिoगo (उम्र 20 वर्ष)

 

*बरामदगी विवरण*

1- एक तमंचा 315 बोर

2- एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

 

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान

2- व0उ0नि0 योगेश चन्द्र पाण्डेय

3- उ0नि0 प्रदीप रावत चौकी प्रभारी भद्रकाली 4-उoनिoराजेन्द्र सिह रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट

5- का0 संजय कुमार

 

 

You may have missed

Share