
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
दिनांक 20.6.2025 को वादी मोहित कुमार पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी हापुर उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली मंगलौर पर आकर तहरीर दी गई कि चार बाइक सवार द्वारा मेरा रास्ता रोकर मुझे चाकू दिखाते हुए डंडे मार कर मेरा फोन इत्यादि लूट कर ले गए। शिकायत पर अंतर्गत धारा 126(2), 131, 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
थाना कार्यालय स्टाफ द्वारा उक्त लूटा हुआ फोन को प्रचलित CEIR पोर्टल पे अपलोड किया गया तो स्पष्ट हुआ कि लूटे गए मोबाइल फोन का सिम बदला गया है। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने दिनांक 21 .6. 2025 को मुखबिर की सूचना पर प्रकरण से जुड़े 03 आरोपित को दबोचने के साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर धारा की बढ़ोतरी कर आरोपियों को नियमानुसार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया !
*पकड़े गए आरोपित-*
1- अभिषेक पुत्र तेजपाल सिंह उर्फ तेज्जू निवासी मुण्डियाकी मंगलौर
2- करन पुत्र बालचन्द निवासी मुण्डियाकी मंगलौर
3-विनीत पुत्र सोनू निवासी नगला सलारु मंगलौर
4- नाबालिक निवासी मुण्डयाकी मंगलौर

More Stories
उत्तराखंड कौथिक-2026 में परिवहन विभाग लोगो को सड़क सुरक्षा का दे रहा संदेश: परिवहन विभाग के स्टॉल पर जागरूकता के साथ जनसहभागिता बनी लोगो क़ी पसंद, रोज़ाना सैकड़ो लोग ले रहे ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता मे भाग,
लालकुआं के वन विकास निगम क़ी सरकारी नौकरी बनी एक परिवार के लिए अभिशाप, पहले बाप फिर माँ और अब भाई क़ी दुर्घटना मे गई जान, परिवार मे बची एकलौती बहन का रो रो कर हो रहा बुरा हाल.!
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार