
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.11.2025 को श्रीमती अर्चना राय पत्नी सुरेश चंद निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा कर बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही थीं। यात्रा के दौरान देवप्रयाग पौड़ी तिराहे के पास उन्हें अचानक उल्टी आने के कारण कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। इस बीच उनका पर्स अनजाने में वहीं छूट गया।
उक्त रात्रि में हेड कांस्टेबल विपेंद्र रावत एवं होमगार्ड प्रताप सिंह ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें रोड किनारे सेफ्टी वाल के ऊपर एक पर्स मिला। संदेहवश जब पर्स को खोला गया तो उसमें लगभग ₹22,000-₹23,000 नगद राशि, एक मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान पाए गए।
पर्स के अंदर मिले मोबाइल से संपर्क करने पर पुलिस कर्मियों ने उक्त महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। परिजनों द्वारा बताया गया कि वे लोग ऋषिकेश पहुंच चुके हैं और अगले दिन थाने पर आकर पर्स प्राप्त करेंगे।
आज दिनांक 08.11.2025 को श्रीमती अर्चना राय का पुत्र विशाल राय अपने परिजनों के साथ थाना देवप्रयाग पहुंचा, जहां पर्स, मोबाइल व नकद राशि सही-सलामत सुपुर्द की गई। परिवारजनों ने देवप्रयाग पुलिस की ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा हेड कांस्टेबल विपेंद्र सिंह रावत एवं होमगार्ड प्रताप सिंह को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाने हेतु अनुशंसा की जाएगी।
पुलिस टीम:
1️⃣ हेड कांस्टेबल विपेंद्र सिंह रावत
2️⃣ होमगार्ड प्रताप सिंह

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही