August 26, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की बहदराबाद पुलिस के तल्ख़ तेवरो से अवैध शराब बनाने वालों मे मची खलबली, पुलिस ने बियाबान जंगल मे जाकर की कठोर कार्यवाही, बहदराबाद पुलिस ने करीब 5000 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण किये नष्ट !

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्यवाही करते हुए थाना बहादराबाद ल पुलिस ने आज दिनांक 08.11.2025 को थाना क्षेत्रांतर्गत अहमद ग्रंट के घने जंगलो व नालों में अवैध कच्ची शराब की घडपकड हेतु सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग अभियान के दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए ड्रमो के अंदर छिपाकर रखे गए करीब 5000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर रही है जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उन पर नकेल कसी जाएगी।

You may have missed

Share