
दिनांक 14.06.2025 को पर्यटक अमन गुप्ता पुत्र शरद कुमार गुप्ता निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली उम्र 33 वर्ष अपनी पत्नी श्रीमती कोमल व अन्य 07 परिवारजनों के साथ दिल्ली से घूमने कैम्पटी फॉल आया था।
🔷कैम्पटी फॉल में नहाते समय अमन गुप्ता उपरोक्त अचानक से घायल होकर *फॉल में बेहोश हो गया*, जिसे फॉल ड्यूटी पर तैनात *हे०कानि० पुष्पेन्द्र* (मूल तैनाती सीबीसीआईडी, देहरादून) वर्तमान में यात्रा सीजन ड्यूटी *थाना कैम्पटी* पर तैनात, द्वारा तत्काल फॉल से बाहर निकालकर उसके मुंह में घुसे बजरी/रेत को बाहर निकालकर मौके पर ही प्रशिक्षित तरीके से सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार दिया गया।🔷 पीड़ित को अन्य सहयोगी कर्म0गण की मदद से फॉल से त्वरित रेस्क्यू कर मुख्य सड़क पर लाया गया। तथा *डायल 112 में नियुक्त* म0उ0नि0 प्रेमा काण्डपाल व हमराही कर्म0गण की मदद से तुरन्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र कैम्पटी में उपचार हेतु दाखिल किया गया।
🔷परिजनों को सूचना देने पर परिजनों की मौजूदगी में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र कैम्पटी के चिकित्सकों द्वारा अमन गुप्ता उपरोक्त को मय परिजनों के हायर सेण्टर रवाना किया गया है।
🔷 हे०कानि० पुष्पेन्द्र द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व संवेदनशीलता से बेहोश हुए पर्यटक को सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई गयी है।
पर्यटक- *अमन गुप्ता पुत्र शरद कुमार गुप्ता निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली उम्र 33 वर्ष*
*पुलिस टीम*-
1.म0उ0नि0 प्रेमा काण्डपाल
2.हे0कानि0 पुष्पेन्द्र
3.कानि0 शुभम
4.कानि0 चालक भजनपाल सैनी।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!