
आज दिनांक 14 जून 2025 को अपराह्न 18:30 बजे के लगभग कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम विस्फोट की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अस्पताल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एसओजी टीम,बम स्क्वायड तथा डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड द्वारा सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई इसके उपरांत अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ते जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी संज्ञान में आया है कि कैलाश हॉस्पिटल की अन्य शाखों गाजियाबाद आदि को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।
ईमेल की तकनीकी जांच हेतु साइबर सेल को सूचित किया गया है, और मेल आईडी की ट्रेसिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सतत जारी है।

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

More Stories
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,