
टिहरी पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली महिला को चंद्र घंटे में ही ढूंढ कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार आज करीब 16.40 बजे थाना चम्बा पर वादी नीरज पुत्र राम किशोर निवासी छब्बीलबाग जनपद देहरादून हाल पता ग्राम सैतगल पट्टी सकलाना द्वारा अपनी पत्नी की गुमशुदा के बाबत सूचना दर्ज कराई गई थी।
🔷दिनांक 20.03.2025 को समय प्रातः 08.00 बजे वादी की पत्नी श्रीमती सरिता देवी ( काल्पनिक) उम्र 35 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गयी थी।
, 🔷सूचना पर त्वरित कारवाही करते हुए चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम बनाकर उक्त गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की गई, चौकी कुमाल्डा पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला उपरोक्त को सूचना के करीब 4 घंटे के अंदर मालदेवता से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उसके पति नीरज की सुपुर्दगी में दिया
🔷गुमशुदा मूल रूप से नेपाल की निवासी है तथा गुमशुदा की शादी को 05 वर्ष हुए है व अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज होकर ग्राम सतेंगल आनंद चौक से बिना बताए अपने रिश्तेदारो श्रीमती आशा नेपाली पत्नी स्व0 भोला नेपाली, श्रीमती कमला नेपाली पत्नी चन्द्र बहादुर के घर मालदेवता देहरादून चली गई थी। पीडित नीरज उपरोक्त द्वारा पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।
*पुलिस टीम का विवरण*-
1 -चौकी इंचार्ज कुमाल्डा विनोद कुमार
2 -कांस्टेबल संजय बलूनी
3- का0 भूपेंद्र
4 -महिला हेड कांस्टेबल सुखमीत कौर

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन