
एक तरफ जहा सरकार ने लाईसेंस शुदा असलाहो के प्रदर्शन पर रोक लगा रक्खी है वही दूसरी तरफ कुछ सिरफिरे अवैध असलाह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर समाज मे अपना दबदबा साबित करने का प्रयास करने से बाज नही आ रहे इसी तरह का एक मामला धर्म नगरी हरिद्वार के एक युवक के द्वरा तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विड़ियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में को कोतवाली लक्सर पुलिस ने दिनांक 17/11/2022 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त इकराम पुत्र रियासत निवासी नेहेन्दपुर लक्सर को 315 बोर के 01अवैध तमंचे व 01 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त इकराम द्वारा सोशल मीडिया में पूर्व में भी तमंचे के साथ फोटो वायरल किया गया था जिससे आमजन में दहशत का माहौल बन रहा था।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री