जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज देर शाम तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत देर रात्रि को औचक निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अवैध खनन की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नियम के विपरीत खनन ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के साथ ही यदि कहीं अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में नदियों से अवैध खनन न हो इसके लिए निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस दौरान लांघा, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल आदि जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही वाहनों में जा रहे सामग्री का धर्म कांटे का भी औचक निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, तहसीलदार चमन सिंह, खनन अधिकारी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री