
इस वर्ष होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया गौरीकुण्ड एवं सोनप्रयाग की यात्रा, यातायात, एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड पहुंचकर पार्किंग, यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
सीतापुर एवं सोनप्रयाग पार्किंग का निरीक्षण करते हुए व्याप्त कमियों को दूर करने, पार्किंगों तक पहुंचने हेतु बनी एप्रोच रोड़ को सही कराये जाने के सम्बन्ध में समय से सम्बन्धित विभागों को पत्राचार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इन पार्किंगों का यात्राकाल में सही ढंग से उपयोग किये जाने के दृष्टिगत पार्किंग का संचालन करने वालों के साथ भी बैठक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

गौरीकुण्ड पहुंचकर घोड़ा पड़ाव एवं चौकी गौरीकुण्ड का निरीक्षण किया गया।
गौरीकुण्ड चौकी के सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान समय में गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ जाने वाले मजदूरों का सत्यापन किये जाने के निर्देश दिए गए।
कोतवाली सोनप्रयाग का निरीक्षण कर यात्राकाल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। थाना भवन के निर्माण के सम्बन्ध में केदारनाथ मास्टर प्लान के तहत होने वाले निर्माण से पूर्व की उचित व्यवस्थाओं हेतु एस्टीमेट उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी केदारनाथ धाम की माॅनीटरिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विमल रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रतूड़ा श्री गणेश लाल, यातायात निरीक्षक श्री श्याम लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड श्री मंजुल रावत, प्रभारी आशुलिपिक श्री नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील