
*01 लाख का ईनामी घोड़ासहन गैंग के सक्रिय अपराधी को नैनीताल पुलिस ने गोरखपुर उ0प्र0 से किया गिरफ्तार।*
*लगातार कई वर्षों से उत्तराखण्ड पुलिस को दे रहा था चकमा*
*संक्षिप्त विवरण -*
*श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड* द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सक्रिय / वांछित बदमाशों की गिरफ्तार करने तथा अपराधियों के विरूद्ध ईनाम घोषित करने हेतु लगातार अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है ।
आदेश के क्रम में पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय / फरार अभियुक्तों की सूची तैयार कर ईनामी राशि घोषित कर तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं । ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए *डॉ 0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में टीम गठित की गयी ।
ईनामी अपराधी रियाज उर्फ रियाजुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन उर्फ कयामुद्दीन निवासी घोड़ासहन के विरूद्ध पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड स्तर से 01 लाख रू0 का ईनाम घोषित किया गया तथा जिला जज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी नैनीताल द्वारा फौजवाद सं0 3894/19 संबंधित मु0अ0सं0- 43/2018 धारा 457/380/411 भादवि बनाम बनाम रियाज में मा0न्याया0 के आदेशानुसार वारण्ट भी जारी किया गया । जिसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तराखण्ड पुलिस की एसटीएफ समेत अन्य जनपदों की टीमें भी लगातार तलाश में थी ।
अभि0 रियाज उपरोक्त को गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से कल दि0 04/01/2023 को गोरखपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया ।
*कार्यप्रणाली-* अभियुक्त घोडासहन गैंग का सदस्य है अभियुक्त द्वारा वर्ष 2018 में अपने अन्य सदस्यों के साथ हल्द्वानी के विश्वशनीय शोरूम का ताला तोड़कर शटर उठाकर करोडों की मोबाईल चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया था ।
*पूछताछ -* अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं अपना नाम व आईडी बदलकर गोरखपुर उ0प्र0 में कबाड का काम करता था उससे पहले नेपाल में रहता था नेपाल से जब कभी घर आना होता था तो 5-6 महिने में एक रात के लिए ही छुप – छुपकर अपने घर घोड़ासहन आता था । अभियुक्त के विरूद्ध उत्तराखण्ड देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर सहित अन्य राज्यों में 30 से 35 अभियोग पंजीकृत है जिस संबंध में पुलिस द्वारा आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
अभि0 कई वर्षों से एसटीएफ की रडार में था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जनपद नैनीताल पुलिस की एसओजी समेत अन्य जनपद देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर की भी पुलिस टीमे सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी ।
*पुलिस टीम -*
1. श्री राजवीर सिंह नेगी – प्रभारी एसओजी नैनीताल
2. उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल
3. हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला
4. हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव
5. कानि0 अनिल गिरी – एसओजी
6. कानि0 दिनेश नगरकोटी- एसओजी
7. कानि0 भानू प्रताप –

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार