
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों* के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को *अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान* चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखना है।
निर्देश के क्रम में पुलिस द्वारा होटल, ढाबे, फेरी ठेले, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चैकिंग की गई।
इस अभियान में *कुल 123 होटल, 68 ढाबों, 15 ठेलों, फड़-फेरी, रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच* की गई। चैकिंग के दौरान अनिमियतता पाए गए *51 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना* वसूला गया। *साथ ही, लगभग 100 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।*

यह अभियान पुलिस द्वारा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति और सुरक्षा बनी रहे और अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रहे।

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार