
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों* के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को *अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान* चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखना है।
निर्देश के क्रम में पुलिस द्वारा होटल, ढाबे, फेरी ठेले, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चैकिंग की गई।
इस अभियान में *कुल 123 होटल, 68 ढाबों, 15 ठेलों, फड़-फेरी, रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच* की गई। चैकिंग के दौरान अनिमियतता पाए गए *51 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना* वसूला गया। *साथ ही, लगभग 100 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।*

यह अभियान पुलिस द्वारा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति और सुरक्षा बनी रहे और अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रहे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का चला बुलडोजर, सहसपुर के कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई, सीसी सड़क और प्लॉट चिन्हीकरण ध्वस्त
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने दो चोरी की घटनाओ का किया सफल खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई लाखो रुपयों की जैवेलरी की बरामद, लम्बा चौड़ा है पकडे गये एक आरोपी का आपराधिक इतिहास.!