
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
आज दिनांक – 11/03/2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जब कट्टे को खेलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला की शिनाख्त तथा घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही