
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून क़ी थाना राजपुर पुलिस और ANTF ने मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 05 लाख रू0 मूल्य की 01 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है पकड़ा गया आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त हो गया था आरोपी नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को चरस बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराकबमे घूम रहा था लेकिन पुलिस ने आरोपी के मंसूबो पर पानी फेर दिया पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल क़ी हवा खा चूका है आपको बता दे क़ी
राजपुर पुलिस तथा ANTF की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 04-11-26 की रात्रि में पुरानी मजार जोहड़ी रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त असद को लगभग 05 लाख रू0 मूल्य की 01 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना राजपुर में धारा: 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मोथरोवाला दून यूनिवर्सिटी रोड नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है तथा वर्तमान समय में ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा है। जल्द पैसा कमाने के लालच में वह उक्त चरस को रिस्पना पुल निवासी एक स्थानीय नशा तस्कर से लाया था, जिसे वो नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
अशद उर्फ शुभान खान पुत्र वकील खान निवासी मौथरा वाला निकट वाइन शॉप दून यूनिवर्सिटी रोड थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष।
*बरामदगी :-*
01 किलो 110 ग्राम अवैध चरस *(अनुमानित मूल्य लगभग 05 लाख रू0)*
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० अनित कुमार, चौकी प्रभारी जाखन
3- का० अमित
4- का० मोहित
*ANTF टीम:-*
1- उ०नि० देवेंद्र गुप्ता
2- हे०का० नरेंद्र पूरी
3- का० गौरव चौधरी
4- का० मुस्तकीम

More Stories
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड