November 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून क़ी ऋषिकेश पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ढाई लाख रूपये नकद और ताश किया बरामद,आरोपी दीवाली पर जुआ खेल कर बनना चाह रहे थे करोड़ पति, पुलिस के छापे ने आरोपियों को पहुंचा दिया जेल.!

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

आज देहरादून क़ी कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से जुए में लगायी गयी 2,20,650/- रूपये की नगदी, तथा ताश की गड्डियां बरामद हुई है पकडे गए आरोपियों मे से एक आरोपी अपने फ्लैट में अवैध रूप से जुआ खिलवा रहा था आपको बता दे क़ी कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भरत विहार, ऋषिकेश के एक फ्लैट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त फ्लैट में पर दबिश दी गई तो मौके पर 08 व्यक्ति जुआ खेलते हुए मिले। मौके से ताश की 04 गड्डियां तथा 2,20,650/- नकद बरामद हुए। उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 584/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण:*

 

1- राहुल पुत्र सतीश, निवासी गली नंबर 6, बैराज रोड, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष।

2- अरविंद कुमार पुत्र भगवान दास, निवासी मनीराम रोड, देहरादून, उम्र 38 वर्ष।

3- विवेक पुत्र घनश्याम, निवासी गली नंबर 17, शिवाजी नगर, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष।

4- प्रशांत कुमार पुत्र सुरेश पाल, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष।

5- प्रवीण पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी गली नंबर 11, विस्थापित क्षेत्र, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष।

6- गगन बर्तवाल पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 42 वर्ष।

7- सुधीर कांत पुत्र महेश चंद्र, निवासी आवास विकास, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष।

8- एकांत गोयल पुत्र अरविंद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष।

*बरामदगी:*

 

1- नकदी 2,20,650/-रू0

2- ताश के पत्ते कुल 208 (ताश की 04 गड्डियां)।

3- विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- निरी० यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश

2- व०उ०नि० नवीन जोशी

3- उ0नि0 कविन्द्र राणा, चौकी प्रभारी श्यामपुर

4- उ0नि0 अमित कुमार

5- उ0नि0 बिनेश कुमार

6- कां0 विकास फोर

7- कां0 उदयवीर सिंह

8- कां0 सुनील कुमार

9- कां0 कुलदीप सिंह

10- कां0 विनित कुमार

You may have missed

Share