
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला – नगर पालिका परिषद डोईवाला के आबादी क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से नगर के लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। रेलवे रोड, ऋषिकेश रोड, मिल रोड,देहरादून रोड के अलावा प्रेमनगर बाजार आदि जगहों पर दर्जन भर आवारा पशुओं का हमेशा जमावाड लगा रहता है परंतु प्रशासन और नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी का इससे कोई लेना देना नहीं है। प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी दावा करते हैं कि नगर आवारा पशु मुक्त है, लेकिन ऐसा है तो फिर सड़कों पर आवारा पशुओं का झुंड कहां से आता है नगर पालिका परिषद का आवारा पशु पकड़ने का अभियान भी अब ठन्डे बस्ते में चला गया है। कई बार तो पशु अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं जिससे वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठता है और दुर्घटना का शिकार हो जाता है और साथ ही यह फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भारत गुप्ता ने प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि वह नगर में घूम रहा है इन आवारा पशुओ को पकड़ने का अभियान चलाया ताकि लोग परेशानी और उन्हें जान माल की हानि ना हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर पालिका परिषद केवल कागजों में ही आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाते हैं और नगर को आवारा पशु मुक्त बताते हैं लेकिन सच्चाई इनके बिल्कुल उलट है पूरे नगर में जहां तहाँ ये आवारा पशु कूड़े के ढेर,गलियो व सड़कों पर बेखौफ घूमते देखे जा सकते हैं कई बार तो यह लोगों पर भी जानलेवा हमला कर देते हैं परंतु अधिकारी वह कर्मचारी चुप्पी साधे हुए है, उन्होंने मांग की प्रशासन व नगर पालिका परिषद जल्दी आवारा पशुओं को पकडने के लिए कार्रवाई करें। जिससे नगर के लोगों को आवारा पशुओं से निजात मिल सके। नगर पालिका परिषद डोईवाला के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि की पूर्व में नगर पालिका क्षेत्र से 160 आवारा पशुओं को पकड़ कर विकास नगर गौशाला भिजवाया गया था, किन्हीं कारणों से विकास नगर गौशाला का संचालन बंद हो गया था लेकिन अब जानकारी में आया कि विकासनगर गौशाला का संचालन दोबारा शुरू हो गया है, जिसके चलते नगर पालिका की टीम बनाकर नगर पालिका क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पड़कर विकास नगर गौशाला भिजवाया जाएगा।

More Stories
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी,तीन वर्षों में 37वें से 12वें स्थान तक का सफर, धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता.!
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!