March 21, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स ने नैनीताल पुलिस के साथ मिलकर नशे की जड पर किया बडा प्रहार,करीब 30 लाख रूपयो की चरस के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार,

 

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन *ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा* *ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त  आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खन्सयू क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए खन्सयू- हैडाखान मार्ग के पास से दो चरस तस्करों महेन्द्र सिंह चिलवाल पुत्र बच्ची सिंह तथा बच्ची सिंह पुत्र बिशन सिंह निबासीगण ग्राम चमोली थाना खन्सयू जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।इसके कब्जे से कुल 05 किलो 457 ग्राम चरस बरामद हुई ।

          अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह चरस अपने गॉव से लाये थे जिसको हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे ।

अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह अक्सर अपने गॉव से चरस ले जाकर मैदानी क्षेत्रों में बेचते है जिससे उनको काफी मुनाफा होता है।  STF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

 

 *अभियुक्त* – 

1- महेन्द्र सिंह चिलवाल पुत्र बच्ची सिंह 

2- बच्ची सिंह पुत्र बिशन सिंह निबासीगण ग्राम चमोली थाना खन्सयू जिला नैनीताल

 

**बरामदगी**

 *कुल 5 किलो 457 ग्राम चरस* 

*मोटर साइकिल UK 04 AL 7260*

 

        *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।*

 

*एसटीएफ से संपर्क हेतु* *0135-2656202, 9412029536*

 

 

STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम – 

 

1. निरीक्षक पावन स्वरुप

2. SI विपिन चंद्र जोशी

3. SI विनोद चंद्र जोशी

4. ASI जगवीर शरण

5. HC मनमोहन सिंह

6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

7. आरक्षी इसरार अहमद

8. आरक्षी मोहित जोशी

 

थाना खन्सयू पुलिस टीम

1- SO विजय पाल सिंह

2 ASI नरेश कुमार

3- HC भोजेन्द्र सिंह

4- आरक्षी जय किशन राणा

5- चालक संतोष भट्ट

Share