
उत्तराखंड में खनन माफिया जो ना कर दे वो कम है इन खनन माफियों के ड्राइवर तो चाय से ज्यादा केतली गर्म वाली कहावत की तरह से बेलगाम है इन माफियों के दम पर ड्राइवरो के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला सहस्त्रधारा क्रासिंग का है जहा एक बाइक सवार ने खनन के डाम्पर को नो एंट्री में रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी को भगा दिया ट्रक को रोकने वाला बाइक सवार ट्रक के टायर के निचे आने से बाल बाल बच गया जिसे किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया जिसका संज्ञान लेकर एसएसपी ने थाना रायपुर को इस मामले में कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये जांच में पाया गया कि घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की है और इसमें शामिल डंपर का नंबर एचआर-58-ई-5666 है। वाहन चालक प्रमोद पुत्र विरमानंद (निवासी ग्राम रंईयावाला, थाना प्रतापनगर, जिला यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 25 वर्ष) घटना के बाद हिमाचल की ओर भाग गया था जिसे थाना रायपुर ने पोंटा साहिब से गिरफ्तार कर ट्रक को कब्ज़े में ले लिया

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति