
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
बीते दिन एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर जिसमें शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर से छात्रा के अपहरण का प्रयास किए जाने के संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया था खबर की जानकारी मिलते ही उक्त खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 07 फरवरी 2026 को गांधी शताब्दी अस्पताल के गेट के बाहर एक महिला पेशेंट, जिसके हाथ में पानी की बोतल थी, उसके द्वारा छुट्टी के बाद जा रही कुछ छात्राओं को रोक कर उनसे स्कूल की पढ़ाई तथा उनकी फीस के संबंध में जानकारी ली गई थी, परंतु समाचार पत्र द्वारा बिना किसी तथ्यों की पुष्टि के उक्त खबर को प्रकाशित किया गया है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है तथा स्कूल प्रबंधन द्वारा भी उक्त खबर का खंडन किया गया है सबूत के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी की फुटेज बही पुलिस को सौपी है जिसमे कोई भी अपहरण जैसी घटना नज़र नहीं आ रही है !

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा