
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अवैध स्पा सेंटरो पर की सख्त कार्रवाई करते हुए 20 स्पा सेंटर बंद करा दिये है साथ ही नियमो को ताक पर रखने वाले एक बार पर दस हज़ार का जुर्माना भी लगाया है आपको बता दे की जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आज AHTU प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मेट्रोपोलिस मॉल, पंतनगर क्षेत्र स्थित विभिन्न स्पा सेंटरों को औचक चेकिंग की गई ।जिसमे चेकिंग के दौरान 10 से अधिक स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए।मौके पर ही संबंधित स्पा सेंटरों को बंद कर ताले लगाए गए एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
▶️ *बार पर नियम उल्लंघन में चालान*
➡️ जांच के दौरान एक बार में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बार का ₹10,000 का चालान किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में कुल ₹50,000 के चालान काटे गए।
*नियमों की अनदेखी पर कार्यवाही*
➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक अथवा नियम विरुद्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
➡️ ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा